शहर के अशोक मार्ग पर चिलचिलाती धूम में विद्यालक की छुट्टी होने के बाद सिर को ढ़क कर जाती छात्रा
सिद्धार्थनगर। पिछले दिनों से लगातार तापमान में गिरावट आने से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। मौसम के इस तेवर का असर तापमान पर नजर आ रहा है।
अधिकतम तापमान जहां 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, वहीं न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है और बृहस्पतिवार को 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे सुबह-शाम ठंड का सितम लोगों को परेशान कर रहा है।
मौसम में आए अचानक बदलाव और सुबह-शाम मंद-मंद बह रही सर्द हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने को विवश कर दिया है। नतीजतन गर्मी में घरों में रखे सुरक्षित गर्म कपड़ों को ढूंढ़कर अब लोग बाहर निकालने लगे हैं।
इधर सुबह में सैर करने वाले लोग ताजी हवाओं में जहां बदले मौसम का आनंद ले रहे हैं तो वहीं दुकानों पर चाय की चुस्की लेने वालों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तेज धूप खिल रही है लेकिन गर्मी से राहत मिलेगी।