फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बदला माैसम, धूप खिली लेकिन गलन से राहत नहीं

Mon, 05 Jan 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में मौसम का रुख में सोमवार को थोड़ा नरमी आई, लेकिन धूप खिलने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी। पूरे दिन सर्द हवा शरीर में चुभती रहीं और लोगों को कंपकंपी का सामना करना पड़ा। धूप फसलों के लिए फायदेमंद बताई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं गलन से निपटने के लिए लोगों को अलाव की तलाश करनी पड़ी। शाम होते ही फिर सर्द मौसम ने जकड़ लिया और लोगों को गर्म कपड़ों के साथ अलाव के पास लोग बैठे नजर आए।
दिन में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में मौसम के मिजाज में दिन पर दिन बदलाव हो रहा है। सोमवार की सुबह से धुंध के साथ हल्का कोहरा भी रहा, लेकिन सुबह 11 बजते-बजते मौसम साफ हुआ। इसके बाद हल्की धूप निकल आई। हालांकि सर्द हवा के आगे सूर्यदेव की चमक फीकी रही। लोगों के शरीर में सर्द हवा तीर सी चुभती रही। इससे लोगों को कंपकंपी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

धूप कमजोर रहने के कारण लोगों को सर्दी से कोई खास राहत नहीं मिली। दिनभर सर्द हवा चलती रही, जिससे ठिठुरन बढ़ी रही। खुले इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का असर अधिक महसूस किया गया, जहां लोग अलाव और हीटर का सहारा लेते नजर आए।
सुबह जल्दी काम पर निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। चाय की दुकानों और ठेलों पर लोगों की भीड़ लगी दिखी, जहां लोग गर्म चाय और अलाव के सहारे ठंड से राहत पाने की कोशिश करते दिखे। वहीं शाम होते ही आसमान में धुंध छा गई। इसके बाद कोहरे ने भी दस्तक दे दी, जिससे लोग किसी तरह काम निपटाकर अपने घरों को पहुंचे।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से लोगों को ठंड से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। धूप खिलने की संभावना है, लेकिन गलन बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें