फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नहर में पहुंचा पानी, सिंचाई में होगी आसानी

Sun, 21 Dec 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ तहसील क्षेत्र के खरगवार गांव के पास वांनगंगा नहर में पानी आने से किसानों को सिंचाई करने
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बानगंगा नहर में शनिवार को सुबह पानी आने से किसानों को अपने गेहूं के खेत की सिंचाई करने में सुविधा होगी। पानी न आने से लोग पंपिंगसेट किराये पर लेकर अपने खेत में पानी चलाकर सिंचाई करने को मजबूर थे।
विज्ञापन

बानगंगा नहर में पानी न आने से नहर सूखी पड़ी थी, जिससे यहां पर किसान अपने गेहूं के खेत की सिंचाई समय से नहीं कर पा रहे थे। पानी न होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की समस्या को लेकर अमर उजाला अखबार ने 16 दिसंबर के अंक में खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद सिंचाई विभाग के लोग जागे और सफाई कराने के बाद शनिवार को सुबह नहर में पानी छोड़ दिया गया।
नहर में पानी आने से अब किसानों को अपने गेहूं के खेत की सिंचाई करने में सुविधा होगी और अब उनको पंपिंग सेट किराए पर नहीं लेना पड़ेगा, जिससे अब उन पर अधिक बोझ नहीं पड़ेगा। क्षेत्र के शिव रक्षा मिश्र, रामू साहनी, दयादास, नंदलाल, सेवक आदि ने अमर उजाला अखबार की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें