फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मुंबई के लिए एसी में वेटिंग, दिल्ली जाने वाली हमसफर कैंसिल

Tue, 23 Dec 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर।गाेरखपुर से मुंबई तक जाने वाली 15067 ट्रेन में 31 दिसंबर को स्लीपर में कोई जगह नहीं है। थ्री एसी में 78 वेटिंग और एसी सेकेंड में 26 वेटिंग है। फर्स्ट एसी में सात वेटिंग लिस्ट भी जारी है। वहीं, मुंबई तक जाने वाली 22922, 15065, 11080 ट्रेन में भी सीट खाली नहीं है जबकि दिल्ली तक जाने वाली 12571 दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन 31 दिसंबर को कैंसिल है। इससे दिल्ली जाने वाले लोग रोडवेज, प्राइवेट बस व निजी वाहनों का सहारा ले रहे है। एआरमए विजय कुमार गंगवार ने बताया कि निर्धारित रूट पर बस जाएंगी। दिल्ली के लिए प्रतिदिन तीन बस संचालित होती है। यात्रियों के अनुसार अतिरिक्त बसें भी भेज दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें