फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: युवाओं को बताई मतदान की प्रक्रिया, फॉर्म 6, 7 और 8 की दी जानकारी

Mon, 12 Oct 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपति महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

शोहरतगढ़। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व बताने के साथ मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और विवरण में संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि एसडीएम रवीश कुमार गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी) बनवाने और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई। बताया कि नए मतदाता के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और पहले से दर्ज विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरा जाता है। इन प्रक्रियाओं में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की सहायता भी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक रहने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि मतदान अधिकार के साथ जिम्मेदारी भी है। युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के साथ परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करना चाहिए।
कार्यक्रम में डॉ. राम किशोर सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रो. मुकेश कुमार और शशि शेखर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें