फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मड़नी में रेलवे अंडरपास के विरोध में बुलंद की आवाज

Sat, 03 Jan 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डी एम कार्यालय पर प्रदर्शन करते मडनी  गांव के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बढ़नी ब्लॉक के ग्राम मड़नी में रेलवे क्राॅसिंग पर स्थित समपार फाटक की जगह अब अंडरपास का निर्माण किए जाने का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। शुक्रवार को ग्राम मड़नी के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंच डीएम को दिए पत्र में अंडरपास निर्माण रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि अंडरपास के निर्माण से बारिश के मौसम में जलभराव से गांव का सड़क से संपर्क कट जाएगा।
गांव निवासी सागर पाठक, उमेश सिंह, विनोद, कृष्णा प्रसाद, अखिलेश यादव का कहना था कि मड़नी गांव के निकट अंडरपास बनने से कब्रिस्तान तक जाने वाला रास्ता बंद हो जाएगा। अंडरपास के निर्माण से बगल में बने पुल से नेपाल से आने वाले और नाला के पानी की निकासी बंद हो जाएगी। वहीं, अंडरपास की ऊंचाई मात्र 12 फीट होने और कंबाइन मशीन की ऊंचाई 14 फीट होने के कारण किसानों के रेलवे फाटक के दूसरे तरफ स्थित खेत में कृषि कार्य नहीं हो सकेगा। यहां वाटर लेवल छह फीट होने से भी अंडरपास में हर समय जलभराव रहने की संभावना है।
उन्होंने इन समस्याओं के समाधान के साथ ही रेलवे लाइन पर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। इस दौरान मजहर खान, राजेंद्र सिंह, इसरार खान, जाहिद, अहमद खान, राधेश्याम, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें