इटवा। विश्वकर्मा सेवा समिति की अगुवाई में विश्वकर्मा समाज ने बृहस्पतिवार को करहिया पुल के पास स्थित एक मैरिज हॉल से विश्वकर्मा समाज ने शोभायात्रा निकाली। मैरिज हॉल से निकलकर शोभायात्रा इटवा कस्बे में आई और यहां से चारों मार्गों पर घूमकर फिर मैरिज हॉल में वापस होकर समाप्त हो गई। सबसे आगे चल रहे रथ में भगवान विश्वकर्मा का बड़ा फोटो सजा हुआ था। पीछे उनके अनुयायी बड़ी संख्या में चल रहे थे। शोभायात्रा में यातायात व्यवस्था सेवा समिति के स्वयंसेवकों ने संभाल रखी थी।