फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म के समय वैक्सीन नवजात शिशु के लिए वरदान है : वीरेंद्र

Thu, 18 Sep 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। बेवां सीएचसी क्षेत्र के कठौतिया आलम में बृहस्पतिवार को संपूर्णता अभियान के तहत संचार गतिविधि और माता जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सीएचसी के बीसीपीएम वीरेंद्र कुमार यादव ने ग्राम वासियों को दाे साल के बच्चों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। अधीक्षक ने गर्भवतियों को फोलिक एसिड और प्रसव पूर्व सभी जांचों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए संस्थागत प्रसव कराने की सलाह दी। बताया कि संस्थागत प्रसव के दौरान जन्म के समय दी जाने वाली वैक्सीन नवजात शिशु के लिए बहुत जरूरी होती है। संस्थागत प्रसव से जच्चा और बच्चा दोनों को सुरक्षित रखा जा सकता है। इस दौरान आशा बहू की ओर से किए जा रहे कार्यों का भौतिक सत्यापन किया गया। आशा बहू को नवजात शिशु देखभाल कार्यक्रम पर विशेष ध्यान देने की बात कही। बैठक में विमला श्रीवास्तव, आरती देवी, शांति, संगीता, शीबा, शबाना, जकरुन निशा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें