फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विश्व हिंदू परिषद की शौर्य जागरण यात्रा सिद्धार्थनगर पहुंची, भव्य स्वागत

Mon, 28 Sep 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कपिलवस्तु में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा सौर्य यात्रा निकाली गई। संवाद
विज्ञापन
- सीमावर्ती क्षेत्र के ठोठरी, ककरहवा, अलीगढ़वा, बजहां, खुनुवां में आयोजित हुई सभा
विज्ञापन

कपिलवस्तु। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल गोरक्ष प्रांत के तत्वावधान में निकाली जा रही शौर्य जागरण यात्रा रविवार को भारत-नेपाल सीमा के रास्ते सिद्धार्थनगर जिले में पहुंची। जिले की सीमा लोटन ब्लॉक के हड़बड़ाहवा में विहिप और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं तथा नागरिकों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान यात्रा के साथ वाहनों का लंबा काफिला रहा और जगह-जगह पुष्पवर्षा हुई।
हड़बड़ाहवा से शुरू हुई यात्रा धरमौली, हरिवंशपुर होते हुए ककरहवा, अलीगढ़वा, बजहां, खुनुवां और शोहरतगढ़ पहुंची। मार्ग में नागरिकों और महिलाओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। कस्बों में सभाएं आयोजित की गईं। वक्ताओं ने हिंदू समाज को संगठित रहने और सामाजिक एकता मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र व धर्म के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा का उद्देश्य और संदेश
बजरंग दल के प्रांत संयोजक दुर्गेश राव ने कहा कि शौर्य जागरण यात्रा का उद्देश्य समाज में जागरूकता और संगठन की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। विभाग संगठन मंत्री योगेश ने एकजुटता को समाज की शक्ति बताया। प्रांत उपाध्यक्ष महादेव ने नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और विरासत से जोड़ने पर जोर दिया। प्रांत सुरक्षा प्रमुख अजय प्रताप सिंह ने युवाओं को अनुशासन, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें