फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी

Tue, 06 Oct 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। सेवा संकल्प अभियान के तहत भवानीगंज थाना क्षेत्र की भड़रिया ग्राम पंचायत में मंगलवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था पेंशन और कन्या सुमंगला योजना समेत अन्य योजनाओं की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया बताई गई। कलाकारों ने पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इस दौरान संतोष पासवान, संतोष सैनी, राजकुमार चौधरी, वीरेंद्र दूबे, विजय मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें