फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पानी की टंकी के लिए प्रस्तावित भूमि की पैमाइश

Tue, 06 Oct 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। अमृत जल योजना के तहत नगर पंचायत के सरदार पटेल नगर वार्ड (ग्राम उस्का राजा) में प्रस्तावित पानी की टंकी के निर्माण के लिए मंगलवार को राजस्व टीम ने विवादित भूमि की पैमाइश की। एसडीएम नौगढ़ निखिल चक्रवर्ती के निर्देश पर नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने गाटा संख्या 58क की मौके पर पैमाइश कर अभिलेखों के आधार पर भूमि की स्थिति और सीमाओं का परीक्षण किया। पैमाइश के बाद टीम ने रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी। विवाद को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें