फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जमुहवा और बजहा की जनचौपाल मंे ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

Fri, 27 Nov 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जमुहवा और बजहा में शुक्रवार को जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान दोनों गांवों में कुल नौ मामले आए, जिनका मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जमुहवा में पांच मामले आए। इनमें परिवार रजिस्टर की नकल, वृद्धावस्था पेंशन और पीएम किसान सम्मान निधि की ई-केवाईसी से संबंधित शिकायतें शामिल थीं। वहीं, बजहा में परिवार रजिस्टर की नकल और पीएम किसान की ई-केवाईसी सहित चार मामले आए। ग्राम विकास अधिकारी अंकित शुक्ला ने सभी मामलों का मौके पर निस्तारण कराया।
चौपाल में अंकित शुक्ला ने विभागवार योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को उनका लाभ लेने के लिए जागरूक किया। उन्होंने निर्देश दिया कि राशनकार्ड में अपात्रों को चिह्नित कर उनके कार्ड निरस्त कराए जाएं और उनके स्थान पर पात्र
विज्ञापन

परिवारों का चयन किया जाए। शौचालय योजना के संबंध में कहा कि कोई भी पात्र परिवार लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए सूची तैयार कर सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा की जाए। सूची में अपात्र पाए जाने का कारण भी स्पष्ट रूप से दर्ज किया जाए।
उन्होंने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने को कहा। गांवों में नियमित सफाई कराने और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर कैसान, जुबैर अहमद, सुनील श्रीवास्तव, नसीम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें