फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिनदहाड़े सेंध काट रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Sun, 21 Sep 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। इटवा थाने के ग्राम संग्रामपुर में बंद पड़ी राइस मिल में शनिवार को दिन में ही सेंध काट रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर इटवा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, इटवा थाने के ग्राम संग्रामपुर में इसी थाने के सिरसिया निवासी विनय मिश्र की राइस मिल है जाे बंद है। शनिवार को कुछ लोगों को मिल से कुछ काटने की आवाज सुनाई दी तो उन लोगों ने मिल मालिक को इसकी सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचकर उन्होंने एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में वह अपना नाम गज्जू बताया और दो अन्य साथियों के इसमें शामिल होने की बात भी कही। इस संबंध में एसओ श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें