डुमरियागंज। थाने पर रविवार को ग्राम प्रहरी की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सीओ बृजेश कुमार वर्मा ने ग्राम प्रहरियों को गांव की हर गतिविधियों पर नजर रखने और हर छोटी बड़ी वारदातों की त्वरित जानकारी थाने पर उपलब्ध कराने की अपील की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा से जुड़े उपाय के अहम सुझाव भी दिए।
सीओ बृजेश कुमार वर्मा ने कहा कि अपराध की रोकथाम में ग्राम प्रहरी (चौकीदारों) की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बशर्ते वह सजग रहकर गांव में हर गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर रखें और रात्रि गश्त पूरी मुस्तैदी से करते रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने कहा कि ग्राम प्रहरी क्षेत्र की छोटी-बड़ी वारदातों की जानकारी प्राप्त करें और सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान करें। नियमित रूप से रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्ति-वाहन दिखने पर तुरंत थाना व 112 को सूचना दें। बाहरी व्यक्तियों के गांव-मोहल्ले में ठहरने की जानकारी दें। गोकशी, गोतस्करी, अवैध खनन, अवैध शराब, जुआ, नशा जैसी गतिविधियों की सूचना समय से देंगे। महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में तत्काल सूचना देंगे। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस का पूरा सहयोग करें।
इस दौरान एसआई मनोज कुमार पटेल, रामनिरंजन, अतहार, आदित्य, शिवा मौजूद रहे।