फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रमवापुर तिवारी में आयोजित हुई ग्राम चौपाल

Sat, 07 Feb 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र रमवापुर तिवारी गांव में शुक्रवार को ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और निस्तारण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

मुडिला बुजुर्ग में आयोजित चौपाल की अध्यक्षता सचिव राम सिंह ने की जबकि रमवापुर तिवारी में चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव राम स्वरूप गुप्ता ने संभाली। चौपाल में पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, व्यक्तिगत शौचालय, मनरेगा जी-राम-जी (विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण) सहित केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, महिला विकास संस्थान से ब्लॉक ऑफिसर अमन शर्मा ने ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में रोजगार सेवक राम लगन, पंचायत सहायक अंजनी शर्मा, सफाई कर्मचारी तुलसीराम, विश्वनाथ सहानी, सुखपाल शर्मा, रेखा चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें