फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धनतेरस और दिवाली पर बढ़नी सीमा पर चौकसी बढ़ी

Thu, 05 Nov 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एसएसबी जवानों ने चलाया चेकिंग अभियान, वाहनों और संदिग्धों की जांच की
विज्ञापन

ढेबरुआ। धनतेरस और दिवाली के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा के बढ़नी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसएसबी जवानों ने सीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर आने-जाने वाले वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की जांच की। साथ ही अवैध तस्करी रोकने के लिए गश्त भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

एसएसबी की टीम सीमा पार से आने-जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रख रही है। प्रतिबंधित वस्तुओं और नकली सामान की आवाजाही रोकने के लिए जवानों को अलर्ट किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय बनाकर निगरानी और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें