पकड़ी बाजार। मिश्रौलिया क्षेत्र के भटमला मार्ग बभनी चौराहे पर मामा के घर के पास खेल रहे शेष्ट जायसवाल (4) को मिट्टी ढो रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने चपेट में ले लिया। इस हादसे में उसका एक हाथ कट गया। परिजन उसको इलाज के लिए जिले पर ले गए, जनिजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मामा की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज निवासी शेष्ट जायसवाल (4) पुत्र अरविंद जायसवाल रक्षाबंधन पर मामा के घर बभनी बाजार आया था। बताया जा रहा है कि शनिवार को भटमला मार्ग पर अपने मामा के घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान मिट्टी ढो रही ट्रैक्टर-ट्राॅली के चालक ने उसपर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उसका हाथ कट कर अलग हो गया।
ट्रैक्टर चालक गाड़ी को लेकर भागने लगा। वहां उपस्थित लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर इसकी सूचना मिश्रौलिया थाने पर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर-ट्राॅली को अपने साथ थाने पर लेकर चली गई।