सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ और कठेला समय माता थाने की पुलिस और साबइर टीम ने दो ठगी के पीड़ित लोगों के खाते में उनकी राशि को वापस करवा दिया है। दोनों लोगों से करीब 57 हजार रुपये की ठगी हुई थी। घनश्याम निवासी वार्ड नंबर चार बढ़नी बाजार थाना ढेबरुआ के बैंक खाते से जालसाजों ने 50 हजार रुपये उड़ा दिए। मामले में शिकायत हुई। इसके बाद जांच शुरू हुई। एसओ ढेबरुआ नरायन लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस और साइबर टीम ने ठगी की रकम वापस कराई है। इसके अलावा कठेला समय माता थाना क्षेत्र के झकहिया निवासी मोहित यादव के बैंक खाते से 22 अगस्त को 6900 रुपये जालसाजों ने उड़ा दिए थे। एसओ अभय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद साइबर टीम की मदद से पूरी राशि वापस करवा दी गई।