फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 07 Dec 2025 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 की निवासी सकीना ने डुमरियागंज पुलिस को तहरीर देकर पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने केस पति मुख्तार, सास मुस्तरी, ससुर जमाल समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज पुलिस को दी तहरीर में सकीना ने बताया कि उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से 12 दिसंबर 2020 में वार्ड नंबर 14 के ही निवासी मुख्तार अली से हुई थी। उनकी चार वर्ष की एक बेटी है। आरोप है कि आए दिन उसकी सास मुस्तरी और ससुर जमाल और ननद नसरीन ताना मारती है कि तुम कुछ दहेज नहीं पाई। तुम्हारा भाई कमाता है। अब वह डेढ़ लाख रुपये और इलेक्ट्राॅनिक का सारा सामान लेकर आने का दबाव बना रहे हैं।
जब उसने कहा कि पिता की मृत्यु हो गई है और भाई ये सारा सामान नहीं दे पाएगा तो इस पर देवर राजू, ताजू, काजू, सब्बान और ससुर जमाल आए दिन गाली-गलौज के साथ धमकी दे रहे हैं। पति को उकसा कर मुझे कमरे में बंद करवाकर पिटवाते हैं। आरोप है कि चार दिसंबर को उनके कहने पर पति बदाम ने कमरे में बंद कर काफी मारा पीटा और गाली देते हुए गला दबाकर तलाक लेने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। डुमरियागंज थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें