फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: साइबर ठगी के पीड़ित को वापस मिले 6,558 रुपये

Wed, 21 Oct 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। त्रिलोकपुर पुलिस की साइबर टीम ने बैंक के सहयोग से साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को 6,558 रुपये वापस करा दिए। बुधवार को पूरी रकम पीड़ित के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) खाते में वापस कराई गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पेडरा गांव निवासी शिव सुंदर चौधरी पुत्र काशीराम चौधरी साइबर ठगी के शिकार हो गए थे। उन्होंने 13 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर साइबर टीम ने कार्रवाई शुरू की और संबंधित बैंक से संपर्क कर रकम वापस कराने की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद 21 अक्तूबर को पीड़ित के खाते में 6,558 रुपये वापस करा दिए गए। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर रकम वापस कराने का प्रयास किया जा सके।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक जय प्रकाश प्रसाद, मुख्य आरक्षी रवि कुमार, आरक्षी अरुण कुमार यादव और आरक्षी प्रीति की भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें