सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के लीलाडिहवा गांव निवासी दुर्गावती पत्नी गनेश ने आरोप लगाया है कि मारपीट में उसके परिवार के लोगों को चोटें आईं, मगर विपक्षियों ने उन्हीं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
आरोप है कि परिवार के कई लोगों को पीटा गया है। परिवार के लोगों का आज भी इलाज चल रहा है। मारपीट के दौरान हमारा मंगलसूत्र और कान की बाली छीन ली गई। उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।
इस मामले में एसओ मोहाना जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की गई थी। तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।