भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेंवा के बीसीपीएम वीरेंद्र कुमार यादव ने शनिवार को बताया कि इस ऑनलाइन माइक्रो प्लान के तहत क्षेत्र में टीकाकरण किया जा रहा है। इसकी दैनिक रिपोर्टिंग सीधे जिलाधिकारी को की जा रही है। इस नई व्यवस्था से किसी भी कर्मचारी द्वारा मनमानी या लापरवाही की संभावना समाप्त हो गई है। अब अधिकारी कहीं से भी टीकाकरण अभियान की ऑनलाइन निगरानी कर सकते हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे और शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।