फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकंजा : चीनी के गोदामों की जांच कर किया सत्यापन

Mon, 24 Aug 2026 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। चीनी की कालाबाजारी, जमाखोरी रोकने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के निर्देश पर बांसी तहसील क्षेत्र में स्थित चीनी गोदामों की सोमवार को जांचकर स्टॉक सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

जांच टीम में शामिल एसडीएम बांसी विश्वामित्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह और जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार ने बांसी तहसील के चीनी के थोक व्यापारियों के यहां छापेमारी की।
उन्होंने कहा कि थोक एवं फुटकर चीनी के दामों में युक्ति संगत ही अंतर होना चाहिए। फुटकर दुकानदारों द्वारा अनावश्यक चीनी के दामों में ओवर रेटिंग न किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही ऐसा करते हुए पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में लगातार बढ़ रहे चीनी के दाम को देखते हुए कालाबाजारी और जमाखोरी नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी ने टीम गठित कर सभी पांचों तहसीलों में छापेमारी कर चीनी के स्टॉक की जांच और सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रत्येक शुक्रवार को चीनी के स्टॉक को ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में गठित टीमों को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में जिला स्तरीय टीम ने बांसी तहसील क्षेत्र के चीनी गोदामों की जांच करते हुए स्टॉक का मिलान किया गया। साथ ही व्यापारियों को निर्देश दिए गए कि गोदामों में उपलब्ध चीनी का प्रति दिन का स्टॉक विवरण दर्ज करें।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि जन सामान्य को अवगत कराना है कि जनपद में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इस संबंध में कोई भी शिकायत मोबाइल संख्या 9565772025 पर की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें