डुमरियागंज। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत बुधवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के चौखडा स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारा में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा नेता कुंवर आनंद सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और सम्मान समारोह जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए।
सेवा पखवारा कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर ठाकुरद्वारा प्रांगण में साफ-सफाई की। इस दौरान सभी ने मिलकर परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में योगदान दिया।