फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हिंदी दिवस के अवसर पर कराई गई विभिन्न प्रतियोगिताएं

Mon, 14 Sep 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
औराताल। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज तुरकौलिया में सोमवार को हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें विद्यालय के सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मातृभाषा हिंदी पर निबंध लेखन प्रतियोगिता, हिंदी प्रश्नोत्तरी और हिंदी गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में उर्मिला त्रिपाठी विंध्यवासिनी त्रिपाठी, अर्चिता विश्वकर्मा, सीमा गौतम, अतुल चौबे, अभिषेक कुमार, सचिन गुप्ता, रिंकी, रेखा आदि ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम रूप ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं से ज्ञान का विकास होता है, इसलिए हमें हमेशा प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहना चाहिए ताकि हम जीवन में अपने आप को स्वावलंबी और समर्थ बना सके। इस अवसर पर उमेश मौर्य, अरुण कुमार, संजय कुमार, दीनानाथ सिंह, सुधांशु त्रिपाठी, सुनील कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें