सिद्धार्थनगर। वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की ओर से लोक भवन लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आंबेडकर सभागार में किया गया।
इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि आज हम लोगों के लिए गर्व का दिन है कि हम सब लोग एकत्र होकर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की ओर से रचित भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् ने देश को एकता अखंडता के सूत्र में बांधने का कार्य किया है।
आजादी की लड़ाई में हमारे वीर सपूतों को याद करने का शुभ अवसर है। सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि राष्ट्र की उन्नति देश की एकता और अखंडता के लिए सब मिलकर योगदान दें।
जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने कहा कि वंदे मातरम् गीत नहीं है बल्कि राष्ट्र की पहचान है। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि हम सब लोग एकत्र होकर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् ने उस समय की परिस्थितियों के अनुसार गुलाम देश में भाव बनाकर सभी लोगों को देश को आजाद करने के लिए एकजुट किया है संदेश दिया है उसको हम भुला नहीं सकते हैं। केंद्रीय विद्यालय की छात्रा विभु ओझा, अनुज्ञा चतुर्वेदी, छवि मिश्रा ने भाषण दिया गया।
कार्यक्रम में सीडीओ बलराम सिंह, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, बीएसए शैलेष कुमार, जीआईसी नौगढ़ प्रधानाचार्य दयाशंकर यादव, अंशुमान सिंह, आदेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।