सिद्धार्थनगर। रोज-डे के साथ शनिवार से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत होगी। इस दौर में सिर्फ प्रेमी ही नहीं बल्कि शादीशुदा जोड़े भी अपने साथी के लिए आकर्षक उपहार, चाॅकलेट और गुलदस्ते खरीदते हैं। वेलेंटाइन वीक की तैयारी में शहर गिफ्ट आइटम से गुलजार है।
बाजार में गिफ्ट की दुकानों पर चाॅकलेट, नेम बुक, मग, कपल रिंग, चेन फोटो फ्रेम, टेडी बीयर, ब्लू टूथ स्पीकर खास हैं। वहीं, गुलाब की दुकान पर अलग-अलग तरह के आकर्षक बुके और विभिन्न रंगों के गुलाब के फूल भी मौजूद हैं। वेलेंटाइन वीक अपने दिल की बात को साथी से कहने का सुनहरा अवसर है, इसीलिए फरवरी लोगों के लिए खास होता है। जो लोग प्रेम की गुत्थी में उलझे होते हैं।
उनके लिए फरवरी के मायने कुछ अनोखे ही होते हैं। रिश्तों में मिठास घोलने के लिए इसमें चाॅकलेट से लेकर टेडी डे और प्रपोज डे तक का सहारा लिया जाता है। इसके लिए बाजार में अलग-अलग तरह के गिफ्ट उतारे हैं। गुलाब फूल के विक्रेता कन्हैया साहनी ने बताया कि फूलाें के अलग-अलग बुके बनाए गए है। गुलाब की वैरायटी मंगाई गई है।