खेसरहा। थाना क्षेत्र में पांच दिन पूर्व बेलौहा-सेमरा मार्ग को जाम करने के आरोप में पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर किया है। क्षेत्र के बनुहिया गांव निवासी आकाश गुप्ता (17) की हत्या 12 सितंबर को गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक बाग में हुई थी। ग्रामीणों ने शक के आधार पर दो नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए दबाव बनाते हुए छपवा गांव के पास सड़क जाम कर दी थी।