भनवापुर क्षेत्र के गदाखौवा में आयोजित टीकाकरण शिविर का निरीक्षण करते अधीक्षक। संवाद
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के 29 गांवों में शनिवार को छाया एकीकृत वीएचएसएनडी टीकाकरण सत्र का आयोजित किया गया। इसमें 413 बच्चों व 176 गर्भवतियों को सेवा दी गई। इस दाैरान अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि 15 गंभीर बीमारियों से टीके बचाते हैं। ग्राम हिजुरा, बड़हरा बिशनपुर और गदाखौवा पहुंचकर टीकाकरण सत्र का उन्होंने औचक निरीक्षण किया। एएनएम के कार्यों का भौतिक सत्यापन भी किया।
अधीक्षक ने ग्राम गदाखौवा में एएनएम तथा आशा बहू की ड्यू लिस्ट को चेक किया तथा टीकाकरण से इन्कार करने वाले गर्भवतियों और बच्चों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। अधीक्षक ने ग्रामीणों को प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव व परिवार नियोजन आदि के फायदे बताए। उन्होंने ने ग्रामीणों को बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर में प्रतिभाग करें तथा चिकित्सीय सुविधाओं व अल्ट्रासाउंड का लाभ लें, जिससे समय रहते गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटिलता को चिह्नित करते हुए इलाज किया जा सके।
अधीक्षक ने बताया कि आंगनबाड़ी बच्चों की उम्र , वजन और लंबाई के अनुसार कुपोषित व अतिकुपोषित सूची तैयार करें तथा सत्र पर लें आकर एएनएम से परामर्श दिलवाने में सहयोग करें।
े