फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से 22 केंद्रों पर नहीं हुआ टीकाकरण

Sun, 18 Oct 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नौगढ़ ब्लॉक में छह केंद्रों पर ही लगा शिविर, सैकड़ों बच्चे और गर्भवतियां टीकाकरण से वंचित
विज्ञापन

धेंसा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल का असर टीकाकरण अभियान पर पड़ रहा है। नौगढ़ ब्लॉक में शनिवार को 28 टीकाकरण केंद्रों में से केवल छह पर ही शिविर आयोजित हो सका, जबकि 22 केंद्रों पर टीकाकरण नहीं हुआ। इसके कारण सैकड़ों बच्चे और गर्भवतियां टीका लगवाने से वंचित रह गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सप्ताह में बुधवार और शनिवार को बीएचएसएनडी सत्र आयोजित कर बच्चों और गर्भवतियों का टीकाकरण किया जाता है। इसके तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुसार टीके लगाए जाते हैं। 21 सितंबर से एनएचएम के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से टीकाकरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शनिवार को नौगढ़ ब्लॉक के धेंसा, पकड़ी, अहिरौली, बेलवा और कोंडरा ग्रांट समेत 22 केंद्रों पर टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं हो सके। इससे पहले बुधवार को भी सीएचसी नौगढ़ के अंतर्गत आने वाले एएनएम केंद्रों पर टीकाकरण प्रभावित रहा।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी नौगढ़ डॉ. अनूप कुमार जायसवाल ने बताया कि एनएचएम में तैनात एएनएम के हड़ताल पर होने के कारण 22 केंद्रों पर टीकाकरण नहीं हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें