फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जीएसटी में कमी से चमकेगा बर्तन का कारोबार, पहुंचने लगे खरीदार

Sun, 28 Sep 2025 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर कस्बे में बर्तन खरीददारी करते लो। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जीएसटी दरों में बदलाव से बर्तन बाजार में कारोबार की उम्मीद बढ़ी है। त्योहारों में अच्छे कारोबार को लेकर व्यापारी उत्साहित हैं। अभी से लोग खरीदारी के लिए बाजार में पहुंचने लगे हैं। वहीं छोटे व्यापारियों में इसे लेकर चिंता भी है कि पहले से जो सामान अधिक दर पर खरीदे हैं, उसकी भरपाई कैसे करेंगे।
विज्ञापन

पहले की व्यवस्था में बर्तन की खरीदारी पर 12 प्रतिशत तक जीएसटी का भुगतान करना होता था। लेकिन अब यह पांच प्रतिशत के दायरे में आ गया है। मौजूदा में स्टील के बर्तन 200-250 रुपये प्रति किलो, पीतल 700-1000 रुपये किलो की दर पर उपलब्ध हैं। इस पर ग्राहकों को 12 प्रतिशत की बजाय अब सिर्फ पांच प्रतिशत जीएसटी ही देनी होगी। इससे प्रत्येक ग्राहक को छोटी सी छोटी खरीद पर सात प्रतिशत तक की बचत होगी।
दुकानदारों का कहना है कि जेब पर बोझ कम होने से ग्राहक अतिरिक्त खरीदारी में रुचि लेंगे। नई दरें लागू होने के बाद से ही ग्राहक दुकानों पर पहुंचने लगे हैं। दशहरा, दीपावली के विशेष मुहूर्त में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। दुकानदार नितेश ने बताया कि ग्राहकों को कम दाम में बर्तन मिलने से खरीदारी बढ़ी है। लोग अभी से खरीदारी कर रहे हैं। इससे त्योहार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें