फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: यूरिया का संकट बरकरार

Fri, 12 Dec 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के किसानों का यूरिया खाद को लेकर संकट बरकरार है। यूरिया वितरण की सूचना पर क्षेत्र के सफीपुर, सिंगारजोत, गागापुर, बिजौरा, इजरहवा आदि गांवों के किसानों का जमावड़ा बिजौरा में सुबह से हो गया। शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे गोदाम पर पहुंचे सचिव ने टोकन देना शुरू किया।
विज्ञापन

करीब दो बजे तक टोकन बांट कर किसानों को मंगलवार को खाद लेने के लिए गोदाम पर बुलाया। वहीं नौ दिसंबर (मंगलवार) को वितरण किए गए किसानों को टोकन के हिसाब से यूरिया का वितरण शुरू किया गया। सचिव पशुपति नाथ गुप्ता ने बताया कि मंगलवार और शुक्रवार को सघन सहकारी समिति बिजौरा, सोमवार और बृहस्पतिवार को रमवापुर जगतराम के जूड़ीकुइयां समिति और बुधवार व शनिवार को डुमरियागंज सघन सहकारी समिति के वितरण का समय सारिणी निर्धारित है।
वहीं क्षेत्र के राम कपिल, लेखराम मिश्र, अनिल कुमार आदि किसानों का कहना है कि एक बार लाइन लगाकर टोकन लें उसके दो दिन बाद फिर खाद के लिए लाइन में खड़े हों, ऐसे में जहां खेती का काम प्रभावित हो रहा है। वहीं फसलों में समय से खाद नहीं मिल पाने के कारण उपज भी प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें