फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अंडरपास निर्माण पर बवाल... ग्रामीण निर्माण न होने की बात पर अड़े

Sun, 28 Sep 2025 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
ग्राम पंचायत मड़नी गांव के पास बन रहे अंडरपास कार्य का विरोध करते ग्रामीण।  स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
ढेबरुआ। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के क्षेत्र के मड़नी गांव के पास बन रहे अंडरपास (समपार फाटक संख्या 90-सी) के निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार शाम को अंडरपास निर्माण शुरू करने के प्रयास के दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और जमकर प्रदर्शन किया। जान देने की चेतावनी भी दे दी।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के क्षेत्र के मड़नी गांव के पास (समपार फाटक संख्या 90-सी) पर अंडरपास बनाया जाना है। ग्रामीण अगल-बगल में बने अंडरपास से होने वाली दिक्कत और जलभराव को देखते हुए विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि समपार फाटक है तो चले जा रहे हैं, जहां पर अंडर पास बना है लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रोकने के लिए कई बार प्रयास किया। प्रदर्शन में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल रहीं। ग्रामीणों ने अपनी मांगें न माने जाने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। अशफाक अहमद, इसरार अहमद, जमील अहमद, इमरान, गोपाल, हरिराम आदि का कहना है कि कहना है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं की गई तो वे जान देने और उग्र रूप धारण कर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
इस संबंध में जानकारी लेने पर एसडीएम शोहरतगढ़ विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर जांच की गई। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।ड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें