फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: परिवार रजिस्टर की नकल के लिए हंगामा

Thu, 29 Jan 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। स्थानीय ब्लाॅक पर एडीओ पंचायत के न रहने से क्षेत्रीय लोगों ने बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा किया। लोगों का कहना है कि एसआईआर फाॅर्म में लगाने के लिए उन्हें परिवार रजिस्टर की नकल की आवश्यकता है, लेकिन बगैर एडीओ पंचायत का आदेश किए सचिव नकल नहीं दे रहे हैं। लोगों का आरोप है कि वह दो दिन से ब्लाॅक का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। गांवों में एसआईआर फाॅर्म में गड़बड़ी की नोटिस मिलने के बाद हलचल तेज हो गई है। नोटिस का समाधान कराने के लिए लोगों को परिवार रजिस्टर नकल की आवश्यकता पड़ गई है, जिसे ब्लॉक पर भारी भीड़ हो रही है। क्षेत्र के राधेश्याम मौर्या, सुदर्शन, फुलझारी, मुकेश, परमेश्वर, हरिश्चंद्र, मोहित आदि ने बताया कि वह दो दिन से नकल के लिए ब्लाॅक का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन एडीओ पंचायत से मुलाकात नहीं हो रही है। इस संबंध में एडीओ पंचायत सदानंद वर्मा का कहना है कि उनकी ड्यूटी आवास की जांच में लगी हुई है और वह जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें