फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: पंजीकरण और परीक्षा आवेदन की तिथि 22 तक बढ़ी

Sun, 18 Oct 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पहले 15 अक्तूबर थी पंजीकरण की तिथि, पंजीकरण और परीक्षा आवेदनों में मिलीं कई विसंगतियां
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा नौ से 12 तक के अग्रिम पंजीकरण और परीक्षा आवेदनों की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित की गई थी, जिसे अब माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बढ़ाकर 22 अक्तूबर कर दिया है। यह छात्रों और विद्यालयों के लिए अंतिम अवसर है, इसके बाद छूटने वाले वंचित हो सकते हैं।
पंजीकरण और आवेदनों में कई विसंगतियां मिलने के कारण यह निर्णय लिया गया है। अधिकांश स्थानों पर डाटा अपलोड न हो पाने से छात्रों के छूटने का डर था। परिषद ने विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे दर्ज विवरणों की जांच कर विसंगतियों का समय से निराकरण करें, ताकि आगे कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

जिले में 200 से अधिक विद्यालय संचालित होते हैं, जिनमें एक लाख से अधिक बच्चे कक्षा नौ से 12वीं तक पंजीकृत हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक प्रस्तावित है। हालांकि, अभी परीक्षा केंद्र फाइनल नहीं हुए हैं। डीआईओएस अरुण कुमार ने सभी प्रधानाचार्यों को इस संबंध में जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

पंजीकरण में देरी और कारण
माध्यमिक शिक्षा परिषद की जांच और समीक्षा में सामने आया है कि कई वित्तविहीन विद्यालयों ने अभी तक फोटोयुक्त नामावली जमा नहीं की है। इससे विद्यार्थियों के पंजीकरण और परीक्षा आवेदनों में दर्ज त्रुटियों को दूर करने में दिक्कत आ रही है। पंजीकरण को लेकर हुई देरी और बच्चों के छूटने के डर को देखते हुए एक बार फिर तिथि को बढ़ाया गया है। इसलिए 22 अक्तूबर तक हर हाल में यह प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।
विज्ञापन


फोटोयुक्त नामावली करनी है डाउनलोड
ऑनलाइन पंजीकरण और परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यालयों को फोटोयुक्त नामावली डाउनलोड करनी होगी। इसकी एक प्रति विद्यालय में सुरक्षित रखनी होगी, जबकि दूसरी प्रति परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय भेजने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करानी है। परिषद ने विसंगतियों को लेकर सख्ती दिखाते हुए सभी विद्यालयों को निर्धारित समय-सीमा का पालन करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें