- बिना फिटनेस और नवीनीकरण के दौड़ रहे 670 वाहनों को एआरटीओ ने दिया नोटिस
सिद्धार्थनगर। जिले में 670 स्कूली और निजी वाहन ऐसे हैं, जिनके फिटनेस और परमिट के नवीनीकरण नहीं हुए हैं। इन वाहन स्वामियों को विभाग ने नोटिस जारी किया है। वहीं, इनके पंजीयन छह माह के लिए निलंबित कर दिए गए हैं। एआरटीओ का कहना है कि इनमें कोई भी वाहन यदि सड़कों पर चलता हुआ मिला तो उनके खिलाफ केस दर्ज कराने के साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
जुलाई माह से लेकर अब तक माह वार 670 वाहनों स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है जबकि जनवरी से 781 वाहनों पर कार्रवाई भी की गई थी, जिसमें से अधिकतर वाहनों को वाहन स्वामियों ने फिटनेस जमा करके उसे सही भी करवाया है। पिछले पांच माह में चलाए गए चेकिंग अभियान में 241 स्कूली वाहन और 370 निजी वाहन के साथ 59 एंबुलेंस ऐसे मिले, जिनकी फिटनेस या परमिट का नवीनीकरण नहीं कराया गया। ऐसे वाहन स्वामियों को विभाग ने नोटिस भेजा है। फिर भी फिटनेस और परमिट नवीनीकरण नहीं कराने पर उनके पंजीयन को छह माह के लिए निलंबित कर दिया गया। इन वाहनाें के सड़कों पर संचालन किए जाने पर रोक लगा दी गई। बिना फिटनेस के स्कूली वाहनों से स्कूल आने-जाने से बच्चों की जान का खतरा है। वहीं, निजी वाहन जिनके फिटनेस नहीं हैं, उन्हें भी मार्ग पर संचालित किए जाने पर रोक लगा दी गई है।
सभी बिना फिटनेस और परमिट वाले वाहनों के संचालन पर रोक लगाई गई है। यदि पंजीयन निलंबित वाले वाहन सड़क पर चलते हुए मिले तो वाहन स्वामियों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। शीघ्र परमिट नवीनीकरण और फिटनेस न कराने पर उनके पंजीयन निरस्त कर दिए जाएंगे।
- प्रियबंदा सिंह, एआरटीओ
-
माह स्कूली बस प्राइवेट बस एंबुलेंस टेंपो व टैक्सी मालवाहक वाहन
जुलाई 25 - -
अगस्त 17 28 200
सितंबर 137 42 59
अक्टूबर 10 100
नवंबर 52
-
यह आंकड़ा आरटीओ कार्यालय का है।
-