- नेपाल के तौलिहवा-गोरुसिंगे मार्ग खंड पर गोरुसिंगे चौक के पास हुआ हादसा
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के तौलिहवा-गोरुसिंगे मार्ग खंड पर गोरुसिंगे चौक के पास अनियंत्रित बाइक पहले इलेक्ट्रिक वाहन और फिर स्कॉर्पियो से टकरा गई। शुक्रवार देर शाम हुए इस हादसे में बाइक चालक लोशन पौडेल (27) की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बुद्ध शांति ग्रामीण नगर पालिका, झापा निवासी लोशन पौडेल (27) घर शुक्रवार देर शाम कहीं जा रहा था। कपिलवस्तु जिले के तौलिहवा-गोरुसिंगे मार्ग खंड पर गोरुसिंगे चौक के पास पहुंचा था कि उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पहले एक इलेक्ट्रिक वाहन और फिर स्कॉर्पियो से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल कपिलवस्तु अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यातायात पुलिस निरीक्षक पंकज चुदाली ने बताया कि मृतक की बाइक ने पहले वैन को पीछे से टक्कर मारी और इसके बाद आगे चल रही स्कॉर्पियो से भी जा टकराई। उन्होंने बताया कि हादसे में शामिल तीनों वाहनों को पुलिस ने अपने नियंत्रण में ले लिया है। आगे की जांच की जा रही है।