फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सात तक अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम

Tue, 02 Sep 2025 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ककरहवा। नेपाल सीमा के ककरहवा बॉर्डर पर मंगलवार को प्रशासन की डुग्गी मुनादी कर लोगों को सात सितंबर से पहले अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। अतिक्रमण न हटाने की दशा में आठ सितंबर से प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा। इसके एवज में अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। भारत-नेपाल सीमा के ककरहवा बॉर्डर पर पर्यटकों के स्वागत के लिए स्वागत द्वार का निर्माण किया जा रहा है। इसकी जद में सड़क से सटे हुए पांच मकान अतिक्रमण के दायरे में आ रहे हैं। इन्हें पहले नोटिस दिया जा चुका है, लेकिन समय अवधि बीतने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। मंगलवार को प्रशासन ने डुग्गी मुनादी कर सात सितंबर तक हर हाल में अतिक्रमण खाली करने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें