फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पिस्टल लेकर नेपाल जा रहे गोंडा के दो युवक बॉर्डर पर दबोचे गए

Mon, 28 Sep 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। एसएसबी की 50वीं वाहिनी सीमा चौकी बढ़नी की टीम ने रविवार रात भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहन सवार दो युवकों को पिस्टल और नौ कारतूस के साथ पकड़ लिया। दोनों युवक गोंडा जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

उनके पास हथियार का वैध लाइसेंस भी मिला है। एसएसबी ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को ढेबरुआ पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
एसएसबी की 50वीं वाहिनी बलरामपुर की बढ़नी समवाय टीम रविवार रात भारत-नेपाल चेकपोस्ट पर नियमित जांच कर रही थी। उपनिरीक्षक प्रियंका यादव के नेतृत्व में छह जवानों ने एक चार पहिया वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 7.62 एमएम की एक पिस्टल और नौ कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान गोंडा निवासी गौरव कुमार सिंह और प्रमोद कुमार के रूप में हुई। दोनों ने बताया कि वे नेपाल जा रहे थे। उनका कहना था कि हथियार गलती से वाहन में आ गया था। एसएसबी के अनुसार, वैध लाइसेंस होने के बावजूद दूसरे देश में हथियार लेकर जाना नियमों के विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें