लोटन। कोतवाली क्षेत्र के फुलवरिया गांव में शुक्रवार की रात में दो संदिग्धों को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में उनका चालान कर दिया। मोहाना थाना क्षेत्र के गोपियाजोत निवासी रोहित व ओमप्रकाश फुलवरिया में देर रात बिना किसी काम के घूम रहे थे। कुछ लोगों ने पहले पकड़कर उसे पीट दिया। इसके बाद पैर बांध कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों लोगों को थाने ले आई। फुलवरिया ग्राम प्रधान बाबूराम ने थाने पर तहरीर दी। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को दोनों युवकों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। जबकि उसी गांव के एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कहता दिख रहा यह लोग इसके पहले बकरी चोरी की गई थी।