फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाल साहित्य में हिंदी लेखन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू

Fri, 27 Nov 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान लखनऊ और रतन सेन डिग्री कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को बाल साहित्य में हिंदी लेखन विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस दौरान उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान की ओर से सोशल मीडिया का परिवार पर प्रभाव विषय पर कहानी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसके बाद ऑफलाइन माध्यम से शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अपने शोध पत्रों के माध्यम से विषय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के डॉ. लीलाधर मिश्र और विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य लालजी पांडेय रहे। अतिथियों का आभार डॉ. अरविंद कुमार मौर्य ने व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. आलोक दुबे, डॉ. संदीप पांडेय, डॉ. अरविंद त्रिपाठी, सहायक आचार्य डॉ. हंसराज, डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।अ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें