डुमरियागंज। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शत-प्रतिशत पूर्ण करने वाले दो बीएलओ को मंगलवार की शाम को एसडीएम और तहसीलदार ने शाॅल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। उनके कार्यों की प्रशंसा भी की। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एसआईआर कार्यक्रम में बूथ संख्या 450 कपियां कला की बीएलओ साधना देवी (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) और बूथ संख्या 451 गजहड़ा की चंदन मिश्रा (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) दोनों बीएलओ को एसडीएम राजेश कुमार व तहसीलदार रविकुमार यादव ने सम्मानित किया। इस दौरान नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, अभिषेक कुमार, सौरभ चौरसिया आदि मौजूद रहे।