फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बालू लदा ट्रक तालाब में पलटा, चालक गंभीर

Fri, 23 Oct 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मकान पर गिरने से बचा ट्रक, सड़क की बदहाली और भारी वाहनों की आवाजाही पर उठाए सवाल
विज्ञापन

ढेबरुआ। दुधवानिया खुर्द-खुरहुरिया पीडब्ल्यूडी मार्ग पर बृहस्पतिवार रात करीब नौ से साढ़े नौ बजे के बीच बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि ट्रक पास स्थित मकान पर नहीं गिरा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, ट्रक हृदयनगर की ओर से लौट रहा था। दुधवानिया खुर्द गांव के पास पहुंचने पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे स्थित तालाब में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली और मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर चिंता जताई। गोलू चौधरी, साधू, लालू और अनिल का कहना है कि सड़क किनारे बिखरी ईंटों और खराब मार्ग के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने संबंधित विभाग से सड़क का निर्माण कराने और सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें