भारतभारी। सीएचसी बेंवा क्षेत्र के चकचई उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार को अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी की अध्यक्षता में ट्रिपल ए एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कि संयुक्त बैठक की गई। इसमें एएनएम आंगनबाड़ी आशाओं में भाग लिया। सभी ने मिलकर अपने क्षेत्र की स्वास्थ्य संबंधित प्लानिंग की। संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। संस्थागत प्रसव के लिए महिलाओं को जागरूक करने का निर्देश दिए गए। सभी कार्यक्रम व अभियान को सभी लोग मिलकर सफल बनाए। बैठक में बीसीपीएम वीरेंद्र यादव, मौजूद रहे।