डुमरियागंज क्षेत्र के बैदौलागढ में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तिरंगा झंडा और बिल्ला, गमछा की खर
सिद्धार्थनगर। देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ (स्वतंत्रता दिवस) को धूमधाम से मनाने को लेकर सभी तैयारियां शुक्रवार की शाम तक पूरी कर ली गई है। राष्ट्रीय पर्व को लेकर हर कोई खुशी और उमंग से सराबोर दिखाई दे रहा है। डुमरियागंज नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा झंडा, टोपी, स्टीकर और गमछा की खरीदारी करते दिखे।
डुमरियागंज नगर में स्थित सुनील अग्रहरि की दुकान पर शुक्रवार को लोग तिरंगा झंडे की खरीदारी के लिए भारी संख्या में पहुंचे। सुनील ने बताया कि उनकी दुकान पर दो से 150 रुपये प्रति तिरंगा झंडा, 15 रुपये की तिरंगा टोपी और 20 रुपये का तिरंगा गमछा, 10 रुपये का स्टीकर आदि उपलब्ध है। सबसे ज्यादा झंडे और टोपी और गमछे की मांग है। इसी तरह हल्लौर में दुर्गेश, बैदोलागढ़ में निजामी और अनिल की दुकानों पर भी तिरंगा झंडे की लोग खरीदारी के लिए जुटे दिखाई दिए। क्षेत्र के शाहपुर, बेंवा, भवानीगंज आदि स्थानों पर भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोग तिरंगा झंडा, फूलमाला और मिठाई आदि की खरीदारी के लिए पहुंचे।