बढ़नी धनौरा बुजुर्ग में निकल गया तिरंगा यात्रा। संवाद
- फोटो : शहर के पंचरास्ता स्थित सराफा शोरूम में पसरा सन्नाटा।
बढ़नी। प्राथमिक विद्यालय धनौरा बुजुर्ग शनिवार को तिरंगा यात्रा और एनसीसी परेड का आयोजन किया गया। देशभक्ति से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में गांव का माहौल पूरी तरह राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नजर आया। एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासित मार्च पास्ट के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में लहराते तिरंगे और भारत माता की जय के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। कैडेट्स की सटीक कदमताल और अनुशासन ने ग्रामीणों का मन मोह लिया। सुरक्षा बल के अधिकारी अनुपम मिश्र और हेमपाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
आयोजकों की ओर से दोनों अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने युवाओं से अनुशासन, देशभक्ति और एकता को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर राधे पाल, अमन यादव, प्रधानाध्यापक रामप्रीत यादव, गांधी आदर्श इंटर कॉलेज के अध्यापक शंभू गुप्ता, अभिषेक सर, एनसीसी कैडेट्स सहित आदि मौजूद रहे।