पुलिस लाइन परिसर में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते एसपी डॉ.
- एसएसपी समेत अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर किया नमन
सिद्धार्थनगर। पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइंस स्थित शहीद स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन समेत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया। इस दौरान कर्तव्य निर्वहन के दौरान प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद किया गया।
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की ओर से भेजे गए संदेश को पढ़कर सुनाया। साथ ही पिछले एक वर्ष में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की शहादत को याद किया गया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को नमन किया।
इस मौके पर एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद, सीओ सदर विश्वजीत सौरयान, सीओ शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी, प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
1959 के शहीद जवानों की स्मृति में मनाया जाता है दिवस
पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीनी सैनिकों के हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 10 जवानों की स्मृति में मनाया जाता है। यह दिवस पुलिस बलों के जवानों के साहस, कर्तव्य और देश के प्रति समर्पण की याद दिलाता है।