फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

Wed, 21 Oct 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पुलिस लाइन परिसर में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते एसपी डॉ. 
विज्ञापन
- एसएसपी समेत अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर किया नमन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइंस स्थित शहीद स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन समेत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया। इस दौरान कर्तव्य निर्वहन के दौरान प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद किया गया।
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की ओर से भेजे गए संदेश को पढ़कर सुनाया। साथ ही पिछले एक वर्ष में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की शहादत को याद किया गया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को नमन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद, सीओ सदर विश्वजीत सौरयान, सीओ शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी, प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


1959 के शहीद जवानों की स्मृति में मनाया जाता है दिवस
पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीनी सैनिकों के हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 10 जवानों की स्मृति में मनाया जाता है। यह दिवस पुलिस बलों के जवानों के साहस, कर्तव्य और देश के प्रति समर्पण की याद दिलाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें