फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न

Mon, 22 Dec 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र के प्रशिक्षण हाल में चल रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन प्रोजेक्टर के माध्यम से दिव्यांग बच्चों की पहचान और उन्हें तमाम विभागीय योजनाओं से लाभ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

स्पेशल एजुकेटर डुमरियागंज के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का उद्देश्य बाल विकास विभाग व शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से दिव्यांग बच्चों को योजनाओं का लाभ दिलाना है। प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रशिक्षक गणेश गौड़ ने बताया कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ना तथा उन्हें सरकारी सुविधाएं भी उपलब्ध कराना सरकार का प्रमुख उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें