फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सशस्त्र बल में भर्ती के लिए मिला प्रशिक्षण

Sat, 24 Jan 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के औदही कलां में स्थित नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में 50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से आयोजित पूर्व-भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को पूरा हो गया। इंडो-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं और युवतियों को केंद्रीय सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए तैयार करने के उद्देश्य से चलाया गया था। तीन प्रशिक्षण शिविरों में सीमावर्ती गांवों के कुल 450 युवाओं और युवतियों ने भाग लिया था। सांसद जगदंबिका पाल ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि उन्हें राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें